Thursday , 26 September 2024

कोटा में 7 घंटे बंद रहेगी जलापूर्ति

कोटा: कोटा जिले में आज सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तज जलापूर्ति बंद रहेगी। मिली जानकारी के अनुसार पुराने कोटा समेत जिले के कई इलाकों में आज 7 घंटे पानी की सप्लाई बंद रहेगी। दरअसल सकतपुरा स्थित 30 एमएलडी जलशोधन संयंत्र के इन्टेकवेल पम्प हाउस पर वी.टी. पम्प मरम्मत का कार्य किया जाना है। मरम्मत कार्य के चलते जलापूर्ति बंद रहेगी।

 

 

Water supply will remain closed for 7 hours in Kota

 

 

 

अधिशासी अभियंता पीएचईडी श्याम माहेश्वरी ने बताया मरम्मत कार्य के चलते सुबह 11 से शाम 6 बजे तक शटडाउन लिया है। माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान सम्पूर्ण नान्ता, सकतपुरा, सम्पूर्ण कुन्हाड़ी, बालिता, बड़गांव जोन, सम्पूर्ण बून्दी रोड क्षेत्र, शम्भूपुरा जोन, नयाखेड़ा, सिविल लाइन्स, नयापुरा, लाडपुरा, खाईरोड, दोस्तपुरा, खण्ड गांवडी, खेड़लीफाटक, आर्मी क्षेत्र, जनकपुरी, मालारोड, गुरुद्वारा रोड, भीमगंजमण्डी, डडवाडा, सम्पूर्ण स्टेशन क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं हो सकेगी।

 

 

 

इसी प्रकार भदाना जोन, कैलाशपुरी जोन, सोगरिया जोन, कालातालाब जोन, सरस्वती कॉलोनी, आकाशवाणी कॉलोनी, आर. के. नगर, पुलिस लाईन रोड की समस्त कॉलोनियां, शिव नगर, बोरखेड़ा जोन, नया नोहरा जोन, बारां रोड, रोटेदा, चन्द्रेसल जोन, रायपुरा जोन, क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं हो सकेगी। शाम 6 बजे बाद कम दबाव से जलापूर्ति हो सकेगी। आमजन से अपील है कि सुबह की सप्लाई के दौरान ही जरूरत के हिसाब से पानी स्टोर करें।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Snake entered in dayodaya express train in kota

दयाेदय एक्सप्रेस ट्रेन में सांप के दिखने से मचा हड़कंप

दयाेदय एक्सप्रेस ट्रेन में सांप के दिखने से मचा हड़कंप         कोटा: …

Railway Minister Ashwini Vaishnav successfully trials Kavach 4.0 In kota sawai madhopur

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कवच 4.0 का किया सफलतापूर्वक ट्रायल 

कोटा/सवाई माधोपुर: भारतीय रेल में मिशन रफ्तार के अंतर्गत नई तकनीक कवच प्रणाली की उपयोगिता …

Bike kota police news 24 sept 24

दो शातिर वाहन चोरों को पकड़ा, 12 बाइक की बरामद

कोटा: कोटा शहर की अनंतपुरा थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को पकड़ा है। …

Rain alert in 24 districts of Rajasthan

राज्य के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर: राजस्थान में मानसून का दौर थम गया है। बारिश का दौर थमने से तापमान …

Shopping center lock Shop kota police 24 Sept 24

शॉपिंग सेंटर में चोरों का आ*तंक, एक साथ 3 दुकानों के तोड़े ताले

शॉपिंग सेंटर में चोरों का आ*तंक, एक साथ 3 दुकानों के तोड़े ताले     …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !