शहरी पेयजल योजना सवाई माधोपुर के मुख्य स्रोत बनास माधोसिंहपुरा सहित स्थानीय स्रोतों पर सोमवार को विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण सवाई माधोपुर के आलनपुर शहरी क्षेत्र, हाउसिंग बोर्ड, रेलवे कॉलोनी, खेरदा व मानटाउन के समस्त उच्च जलाशयों को जल स्रोतों से जल उत्पादन नहीं होने के कारण नहीं भरा जा सका है।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियन्ता ने बताया कि उच्च जलाशयों को स्रोतों के माध्यम से जल उत्पादन नहीं होने से मंगलवार को इन क्षेत्रों की जलापूर्ति बाधित रहेगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया