Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पुलिस ने 4 साल से फरार बलात्कार के आरोपी हरिगोपाल किया गिरफ्तार

वजीरपुर थाना पुलिस ने 4 साल से फरार बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने बलात्कार के आरोपी हरिगोपाल पुत्र चरन उर्फ रामचरन निवासी खण्डीप वजीरपुर जिला सवाई मधोपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाश चंद एवं उप अधीक्षक वृत्त गंगापुर सिटी विजय सांखंला के निकटतम सुपरविजन में एवं वजीरपुर थानाधिकारी योगेन्द शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आरोपी हरिगोपाल पुत्र चरन उर्फ रामचरन निवासी खण्डीप वजीरपुर जिला सवाई मधोपुर को कड़ी मेहनत और लगन के साथ ग्राम लोहडा पीतूपुरा के पास ग्राम बिचपुरिया ईलाका केलादेवी जिला करौली के जंगलों से गिरफ्तार किया गया है।

 

Wazirpur Police Station arrested accused of rape in sawai madhopur

 

 

मुलजिम के विरूद्व थाने पर गत दिनांक 26/07/2019 को दर्ज हुआ था। आरोपी हरिगोपाल मीना घटना के समय से ही फरार चल रहा था। जिसके विरूद्व चालन न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से स्थाई वारंट जारी किया गया था। आरोपी के खिलाफ महिला आयोग राजस्थान जयपुर से परिवाद मुस्तगीसा नमो पत्नि पिन्टू मीना निवासी खण्डीप द्वारा पेश किया गया था। आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु वजीरपुर थाने से जगह – जगह टीम भेजी गई। पूर्व में भी छत्तीसगढ़, बिहार, जिला नागौर व ईलाका थाना कुडगांव, कैलादेवी, सपोटरा, मण्डरायल जिला करौली में टीम भेजी गई। मुखबिर की सूचना पर हेड कांस्टेबल रामलखन व आसूचना अधिकारी जितेन्द्र कांस्टेबल को रवाना किया गया था।

 

 

 

 

जितेन्द्र कांस्टेबल की सूचना व हेड कांस्टेबल रामलखन के विशेष योगदान पर थाने से जाब्ता भेजकर बिचपुरिया ईलाका केलादेवी जिला करौली के जंगलों से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से अनुसंधान व पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में वजीरपुर थानाधिकारी योगेन्द्र शर्मा, संतोषीलाल सहायक उप निरीक्षक, प्रकाश चंद हेड बजीरपुर, रामलखन हेड कांस्टेबल, जितेन्द्र कुमार कांस्टेबल, समय सिंह कांस्टेबल, ओमप्रकाश कांस्टेबल एवं महेन्द्र सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !