Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

WCREU annual session on Friday in Jabalpur

WCREU का वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को जबलपुर में

वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन का 18 वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार 18 दिसम्बर को जबलपुर में होने जा रहा है।
यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने बताया कि वार्षिक अधिवेशन उद्घाटन ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा करेंगे। अधिवेशन में न्यू पेंशन स्कीम को रद्द करने एवं पुरानी पेंशन योजना सुनिश्चित करने, 1 जनवरी 2020 से फ्रीज डी ए के आदेश जारी कर भुगतान करने, रात्रि कालीन ड्यूटी भत्ते की सीलिंग लिमिट समाप्त कर सभी कर्मचारियों को भुगतान करने खाली पदों को भरने सहित कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। साथ ही रेलवे के प्राइवेटाइजेशन के विरोध में आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। अधिवेशन में भाग लेने के लिए कोटा मंडल से लगभग 200 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जबलपुर जाएंगे। गंगापुर सिटी से भी लगभग दो दर्जन पदाधिकारी अधिवेशन में भाग लेने के लिए जबलपुर जाएंगे।

 

WCREU annual session on Friday in Jabalpur

रेलकर्मियों को यात्रा भत्ता, ओवरटाईम का भुगतान इसी माह

पश्चिम मध्य रेलवे कोटा मण्डल पर बजट की कमी के कारण रेल कर्मचारियों के माह अक्टूबर 2020 से यात्रा भत्ता एवं ओवरटाईम का भुगतान रोक लिया गया था। जबकि कर्मचारियों को लगातार मुख्यालय से बाहर जाकर रेल कार्य करना पड़ रहा था। जिससे उन पर अनावश्यक आर्थिक भार बढ़ रहा था। साथ ही कई विभागों के कर्मचारियों को मुख्यायल पर ही डयूटी घण्टों से अधिक समय तक डयूटी करनी पड़ रही थी व ओवर टाईम का भुगतान नहीं मिल पा रहा था।
इस संबंध में वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ कोटा मण्डल द्वारा रेल प्रशासन पर ओवर टाईम व यात्रा भत्ते का भुगतान प्रतिमाह करने हेतु लगातार दबाव बनाया जाता रहा एवं 1 दिसम्बर को मण्डल रेल प्रबंधक कोटा को पत्र लिखकर यात्रा भत्ता व ओवरटाईम भत्ते के भुगतान की मांग की।
वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मर संघ कोटा मण्डल के मण्डल सचिव अब्दुल खालिक ने बताया कि संघ का प्रयास सफल रहा तथा मंगलवार 15 दिसम्बर को वरि. मण्डल वित्त प्रबंधक कोटा द्वारा मण्डल पर रोके गये अक्टूबर 2020 से यात्रा भत्ता एवं ओवरटाईम का भुगतान माह दिसम्बर 2020 के नियमित वेतन के साथ करने हेतु संबंधित विभागों को आदेश जारी कर दिये है। इससे रेल कर्मचारियों में काफी हर्ष है। रेल कर्मचारियों द्वारा संघ कार्यालय में आकर आभार भी व्यक्त किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !