Sunday , 8 March 2026
Breaking News

शनिवार रात्रि 8 बजे से सोमवार प्रातः 5 बजे तक लागू रहेगा वीकेन्ड कर्फ्यू

शनिवार रात्रि 8 बजे से 12 जुलाई, सोमवार प्रातः 5 बजे तक जिलेभर में जन अनुशासन वीकेन्ड कर्फ्यू लागू रहेगा। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में निर्देश दिये कि पुलिस, प्रशासन और अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी पूर्ण अलर्ट रहें तथा कर्फ्यू के प्रावधानों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करवायें। कलेक्टर ने बताया कि इस अवधि में मेडिकल इमरजेंसी को छोड़ कर किसी अन्य गतिविधि की अनुमति नहीं है। इस दौरान सभी दुकान, रेस्टोरेंट, धार्मिक स्थल और पर्यटन गतिविधि सहित अन्य गतिविधियां भी कर्फ्यू के दायरे में रहेंगी। त्रिनेत्र गणेश मंदिर, श्री घुश्मेश्वर धाम शिवाड और श्री चौथ माता मंदिर समेत जिले के सभी धार्मिक स्थल इस दौरान श्रृद्धालुओं के लिये बंद रहेंगे।

Weekend curfew will be applicable from 8 pm on Saturday to 5 am on Monday in sawai madhopur

जिला कलेक्टर ने इस गाइडलाइन की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के लिये जिलेभर के धर्म गुरूओं से एक बार फिर अपील की है। उल्लेखनीय है कि गत बुधवार को भी कलेक्टर ने धर्म गुरूओं और विभिन्न धर्म स्थलों की प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नवीनतम गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !