Saturday , 7 March 2026
Breaking News

शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से 10 मई को सुबह 5 बजे तक रहेगा वीकेंड कर्फ्यू

3 मई से 17 मई तक संचालित “महामारी रेड अलर्ट-जन अनुशासन पखवाड़ा” का पहला वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार 7 मई को दोपहर 12 बजे से सोमवार 10 मई सुबह 5 बजे तक रहेगा। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सभी जिलावासियों से मार्मिक अपील की है कि कृपया इस वीकेंड कर्फ्यू को पूर्ण सफल बनाकर कोरोना की चैन तोड़े। लॉकडाउन का उल्लंघन कर स्वयं की, अपने परिवार की और दूसरे लोगों की जान को खतरे में न डालें। कलेक्टर ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान अनुमत श्रेणी के अलावा अन्य कोई व्यक्ति बिना किसी कारण के घूमता हुआ पाया गया, तो उसे संस्थागत क्वारंटाइन कर दिया जाएगा, जब तक कि उसकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आ जाती है।
कलेक्टर ने बताया कि संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए जारी वीकेंड कर्फ्यू की अक्षरशः पालना करें।

Weekend curfew will remain on Friday from 12 noon to May 10 from 5 in the morning

जिससे संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अनुमत कार्य एवं गतिविधि के अलावा वीकेंड कर्फ्यू में अन्य सभी प्रकार की गतिविधियां नहीं होगी। उन्होंने लोगों से कर्फ्यू की पालना करने तथा घरों में ही रहने की अपील की है। इस संबंध में कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों को भी वीकेंड कर्फ्यू की सख्ती से पालना करवाने के निर्देश दिए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !