Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा 

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आज बुधवार को श्वेता गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा टीम ऑफ विजिटर सहित जिला कारागृह सवाई माधोपुर का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागृह में साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से संवाद व पूछताछ, पीने के पानी की सुविधा, रसोई-घर एवं बैरकों की साफ – सफाई आदि के संबंध में जांच की गई।

 

प्राधिकरण सचिव ने कारागृह के रसोई घर, शौचालय व अन्य परिसर की साफ – सफाई के निर्देश दिए। साथ ही बीमार बंदियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिए। कारागृह में महिला बंदी हेतु एक बैरक है। निरीक्षण के दौरान कारागृह में कोई भी महिला बंदी नहीं पाई गई।

 

weekly inspection of the district jail stock of the arrangements sawai madhopur

 

निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्थापित शिकायत पेटिका का निरीक्षण करने पर कोई शिकायती पत्र नहीं पाया गया। मौके पर उपस्थित रमेश चंद मीना मुख्य प्रहरी जिला कारागृह सवाई माधोपुर ने बताया कि कारागृह में पुरूष बंदियों हेतु 2 एवं महिला बंदी हेतु 1 बैरक है। कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु रसोई – घर की नियमित साफ – सफाई रखने तथा समय – समय पर बंदियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने एवं बंदियों की कोविड-19 जांच हेतु निर्देश प्रदान किए।

 

कारागृह में प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से भी पूछताछ कर निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान उपस्थित बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदियों के कानूनी अधिकार आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर टीम ऑफ विजिटर के सदस्य विक्रांत गौतम, प्रीतम सिंह, अधिवक्तागण एवं कारागृह स्टाफ आदि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !