Thursday , 22 October 2026
Breaking News

साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित

साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के कार्याे की प्रगति के संबंध में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ. सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी सक्रियता के साथ कार्य करते हुए लोगों की समस्याओं का निस्तारण करें तथा पैंडेंन्सी शून्य करने का लक्ष्य लेकर कार्य करें।
बैठक में खाद एवं उर्वरकों के लिए किसानों को परेशान नहीं होना पडे इस संबंध में कलेक्टर डॉ. सिंह ने कृषि विभाग के उप निदेशक को निर्देश दिए तथा खाद के संबंध में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उप निदेशक पीण्एल मीना ने बताया कि जिले में नवंबर माह में 12 हजार 500 मीट्रिक टन खाद की रिक्वायरमेंट भेजी गई थी। इसमें से अब तक 10 हजार 983 मीट्रिक टन खाद आ चुकी एवं 21 सौ मीट्रिक टन की रेक आज कल में आ जाएगी। इसी प्रकार दिसंबर माह में 13 हजार मीट्रिक टन की रिक्वायरमेंट के आकलन के अनुसार भेजी गई है। किसानों को एवरेज उपयोग के अनुसार वितरण किया जा रहा है।

Weekly review meeting held sawai madhopur
बैठक में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से नहरों में पानी छोडे जाने तथा टेल तक पहुंचने के संबंध में समीक्षा कर निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता ने बताया कि किसान अपने वाटर कोर्स को सही करवाएं, जिससे व्यर्थ पानी नहीं बहे। बैठक में कृषक कल्याण योजनाओं तथा पानी का सदुपयोग करने, नई तकनीक को काम लेने सहित अन्य योजनाओं के संबंध में किसानों को जागरूक करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए। स्कूलों में टॉयलेट की साफ-सफाई, फंक्शनल करवाने, बिजली एवं पानी की व्यवस्थाओं के संबंध में भी समीक्षा कर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से सड़कों की मरम्मत के कार्य की प्रगति जानी तथा समीक्षा करते हुए 30 नवंबर तक पूरा करवाने, सड़क मरम्मत के कार्य गुणवत्ता के साथ हो इसकी विशेष मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता से पेयजल की जिले में स्थिति का फीडबैक लेकर समीक्षा की। पेयजल के संबंध में निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं के कार्य की प्रगति समीक्षा की। वहीं बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को बिजली की आपूर्ति पूरी करने, फाल्ट आदि समय पर दुरस्त करने तथा ट्रांसफार्मरों के संबंध में प्रायोरिटी लिस्ट डिस्प्ले करने के निर्देश दिए।
बैठक में सीएमएचओ से जिले में डेंगू, मलेरिया, स्क्रब टाइफस एवं अन्य मौसमी बीमारियों के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने जिले में एक सप्ताह में ली गई रक्त की स्लाइडों, मच्छररोधी गतिविधियों, एमएलओ डलवाने, एन्टी लार्वा एक्टिविटी के संबंध में जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने चिकित्सा संस्थानों में दवाईयों की उपलब्धता, संसाधन, उपकरणों की समुचित उपलब्धता रखने के संबंध में निर्देश दिए।
बैठक में सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए उनके निस्तारण हेतु सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त को सफाई व्यवस्था, नगरीय क्षेत्र में कपडे के थेले वितरण तथा पॉलिथीन एकत्र करने के संबंध में चर्चा कर निर्देश दिए। वहीं सफाई व्यवस्था को दुरस्त एवं प्रभावी बनाने के संबंध में कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी।
बैठक में सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता, सीडीईओ, डीईओ माध्यमिक, प्रारंभिक सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

प्रकरणों का निस्तारण समय पर करें अधिकारी

जिला कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों की समीक्षा बैठक को जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलेक्टर डॉ.सिंह ने अनुभाग प्रभारियों से कार्यों की साप्ताहिक प्रगति के संबंध में जानकारी ली तथा अनुभागों में बकाया प्रकरणों का निस्तारण समय पर कर पैंडेन्सी शून्य करने के निर्देश दिए।

Officers should dispose cases time
जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज सभी बकाया प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अनुभाग प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन के कार्याे को त्वरितता से निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि कोई अनुभाग अपने से संबंधित कार्याे को लम्बित न रखें। बैठक में कलेक्टर डॉ. सिंह ने निर्देश दिए कि जिन पंचायतों में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्याे के लिए मस्टर रोल जारी नहीं की गई है, वहॉं तुरंत मस्टररोल जारी कर कार्य शुरू करवाएं जाएं। महात्मा गांधी नरेगा में फार्म 6 प्रस्तुत करने वालों को तुरंत रोजगार उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पैंशन, पालनहार योजना सहित अन्य योजनाओं के संबंध में प्रगति रिपोर्ट लेकर निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सहायता कोष, मनरेगा कार्य, जल शक्ति अभियान की प्रगति, लोकायुक्त के समक्ष लम्बित प्रकरण, विधानसभा प्रश्नों की स्थिति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भुगतान की स्थिति, राशन एवं खाद्यान्न वितरण, जलग्रहण एवं भू-संरक्षण, न्यायिक कार्य आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
बैठक में एडीएम कैलाश चंद्र, सीईओ जिला परिषद सुरेश कुमार, एसडीएम सवाई माधोपुर रघुनाथ, जिला कोषाधिकारी राजेन्द्र जैन सहित अन्य अनुभागों के प्रभारी एवं अधिकारी मौजूद थे।

 

विधिक साक्षरता क्लबों के संबंध में बैठक हुई आयोजित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वावधान में प्राधिकरण की सचिव श्वेता शर्मा की अध्यक्षता में ए.डी.आर. सेन्टर, जिला न्यायालय परिसर, सवाई माधोपुर में विधिक साक्षरता क्लबों के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विधिक साक्षरता क्लबों के इंचार्ज (अध्यापकगण) के साथ बैठक आयोजित हुई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता शर्मा ने बैठक में विधिक साक्षरता क्लबों के इंचार्ज को विधिक सेवा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में निर्देशित कर कानूनी जानकारी प्रदान की।

Meeting held regarding legal literacy clubs
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव द्वारा प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए विधिक साक्षरता क्लबों के इंचार्ज को प्रेरित किया तथा अपने-अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। बाल विवाह रोकथाम अभियान के संबंध में विद्यार्थियों के माध्यम से प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने बताया कि उच्च माध्यमिक स्तर के प्रत्येक विद्यालयों मे विधिक साक्षरता क्बल की स्थापना कर विद्यार्थियों व आमजन को रालसा एवं नालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाए। इस अवसर पर ब्लॉक सवाई माधोपुर की मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमला बारवाल, एसीबीईओ दिनेश कुमार गुप्ता सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकगण उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !