कोटा: त्योहारी सीजन के चलते यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा ‘बरौनी–सोगरिया’ के बीच आज से साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन दोनों साइड 15-15 राउंड लगाएगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 05211(बरौनी–सोगरिया) 20 सितंबर से 27 दिसंबर तक चलेगी।
यह ट्रेन बरौनी स्टेशन से दोपहर 4:10 बजे रवाना होगी। जो अगले दिन शाम 6:30 बजे सोगरिया पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 05212 (सोगरिया–बरौनी) 21 सितंबर से 28 दिसंबर तक हर रविवार को चलेगी। यह ट्रेन सोगरिया स्टेशन से शाम 7:50 बजे रवाना होगी। अगले दिन रात 11:45 बजे बरौनी पहुंचेगी।
इस गाड़ी का रास्ते में दोनों दिशाओं में बरौनी जंक्शन, मोकामा, बख्तियारपुर जंक्शन, पटना जंक्शन, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, टुंडला जंक्शन, आगरा फोर्ट, बयाना जंक्शन, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव होगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
