नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के स्कूलों को मिल रही ब*म की धम*कियों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा है कि दिल्ली के स्कूलों को बार-बार ब*म की धम*कियां मिल रही हैं। हर तरफ अफरा-तफरी हो जाती है, स्कूलों की छुट्टी होती है, बच्चों और अभिभावकों में डर फैलता है, लेकिन एक साल से न कोई पकड़ा गया, न कोई कार्रवाई हुई।
उन्होंने कहा कि चार इंजन वाली बीजेपी सरकार राजधानी की सुरक्षा तक नहीं संभाल पा रही है। माता-पिता रोज डर में जी रहे हैं। केजरीवाल ने सवाल किया कि ‘आखिर ये सब कब खत्म होगा? समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि दिल्ली के कई स्कूलों को शनिवार सुबह ब*म की धम*की मिली।
अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि जिन स्कूलों को धम*कियां मिलने की सूचना मिली है, उनमें द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय शामिल हैं।अधिकारियों के अनुसार ब*म निरोधक दस्ते और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और एहतियातन छात्रों और कर्मचारियों को स्कूल परिसर से बाहर निकाला गया। इससे पहले भी दिल्ली के स्कूलों को ब*म की धम*कियां मिल चुकी हैं।
Tags Aam Aadmi Party AAP Arvind kejriwal BJP Former CM Arvind Kejriwal Hindi News India India News Latest News Latest News Updates Latest Updates New Delhi Sawai Madhopur App School Top News Vikalp Times
Check Also
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …
टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें
टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …
कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर
कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …
BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
