भाजपा राजस्थान की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व प्रदान किए जाने के पश्चात सवाई माधोपुर आगमन पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने जितेंद्र गोठवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र गोठवाल एवं जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया तथा 2024 में केंद्र में पुनः भाजपा की सरकार बनाने का आह्वाहन किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया