अखिल भारतीय युवा अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल के सवाई माधोपुर आने पर उनका स्वागत किया गया।

जिला महामंत्री अरविंद सिंघल ने बताया कि अग्रवाल समाज के युवा जिलाध्यक्ष टीकम गर्ग के नेतृत्व में समाज के युवाओं ने प्रदेश अध्यक्ष एवं साथ आये प्रदेश पदाधिकारियों का माला एवं साफा पहना कर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने कोरोना काल में आने वाले समय में अग्रसेन जयंती कोरोना वायरस गाइडलाइन की पालना में करने के लिए कहा। साथ ही जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम के लिए भीड़ ना इकट्टी करते हुए ऑनलाइन कार्यक्रम करने पर का सुझाव दिया। इस मौके पर वैश्य समाज के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल बंसल, वैश्य समाज युवा जिलाध्यक्ष अनुपम मित्तल, चंद्रेश गुप्ता, मनीष जिंदल, विपिन अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सहित कई युवा उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया