वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन शाखा सवाई माधोपुर में आज बुधवार को काला दिवस के रूप में मनाया है। भारत सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस संबंध में शाखा सवाई माधोपुर के पदाधिकारी एसएसई पीले, एसएसई वर्क्स, एसएसई पावर टावर वैगन शैड ट्राफिक कमर्शियल के कर्मचारियों को संबोधित कर भारत सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के बारे में बताया।

इसमें मंडल अध्यक्ष कामरेड लोकेंद्र मीणा शाखा अध्यक्ष, जनाबुद्दीन कोषाध्यक्ष, शंकर लाल मीणा, रामचरण मीणा, धर्मेंद्र शर्मा, रब्बानी, मुफीद खान, धीरेंद्र मिश्रा, प्रदीप त्रिपाठी सहित रईस खान पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को संबोधित किया। कर्मचारियों ने भी यूनियन के सभी पदाधिकारियों को इस सरकार के खिलाफ एकजुट होने का विश्वास दिलाया और संकल्प लिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया