Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राहुल गांधी के सदन में बोलने ना दिए जाने पर क्या बोले संजय राउत

नई दिल्ली: शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सदन में ना बोलने दिए जाने के मुद्दे पर गुरुवार को बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में नेता प्रतिपक्ष की बात गंभीरता से लेना चाहिए। समाचार एजेंसी पीटीआई से संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी जी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। अगर राहुल गांधी जी बार-बार यह बात बोल रहे हैं कि हमें बोलने नहीं दिया जाता है। हमारी आवाज को दबाया जाता है। तो लोकतंत्र में नेता प्रतिपक्ष की बात गंभीरता से लेना चाहिए।

What did Sanjay Raut say on Rahul Gandhi not being allowed to speak in parliament

चाहे राज्यसभा हो या लोकसभा हो, वहां जो ऊपर बैठने वाले प्रमुख नेता हैं, वो सत्ताधारी पार्टी के प्रवक्ता के रूप में ज्यादा काम करते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सदन में विपक्ष की आवाज ही नहीं होगी तो विपक्ष नहीं बचेगा, तो राहुल गांधी जी की बात से हम सहमत हैं।

इससे पहले, बुधवार को यूपी के रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि उनको सदन में बोलने नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा था कि विपक्ष के नेता को संसद में बोलने दिया जाता है, लेकिन, जब भी मैं बोलने के लिए खड़ा होता हूं, मुझे बोलने नहीं दिया जाता है। पता नहीं, संसद किस तरह से चल रही है। जो हम कहना चाहते है, हमें कहने नहीं देते। राहुल गांधी के इस बयान के बाद राजनीति गरमा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !