Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पीसीपीएनडीटी प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

सवाई माधोपुर: गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम 1994 के सफल क्रियान्वयन हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जिला स्वास्थ्य भवन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर में किया गया। प्रशिक्षण में जिला स्तरीय चिकित्सा अधिकारीगण, जिले में पंजीकृत केंद्रों के स्वामी एवं अधिकृत चिकित्सक सहित मेडिकल स्टाफ उपस्थित हुए।

 

PCPNDT training was organized in sawai madhopur

 

 

प्रशिक्षण में डॉक्टर अनिल कुमार जैमिनी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर ने लिंग चयन नहीं करने एवं करवाने के लिए विभाग को सूचना देने तथा बेटा बेटी में भेदभाव नहीं करने व जिनमें एक या दो बच्चियों हैं, इनसे प्रेरणा लेकर वे अपने आसपास के समुदायों में, अन्य लोगों को इस हेतु प्रेरित करने, जिले में पंजीकृत केंद्रों के निरीक्षण नवीन व नवीनीकरण आवेदन मय दस्तावेज इत्यादि के बारे में अवगत कराया। डॉक्टर कैलाश चंद सोनी अति. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (परिवार कल्याण) ने उपखंड स्तर पर की जाने वाली कार्यवाहियों के बारे में बताया।

 

 

 

 

आशीष गौतम कैस ऑफिसर एवं डीपीसी (पीसीपीएनडीटी) ने ऑनलाइन सॉफ्टवेयर इंपैक्ट प्रशिक्षण, माननीय न्यायालय, निदेशालय स्तर से प्राप्त निर्देश, परी पत्रों के बारे में उपस्थित प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में डॉक्टर अनिल कुमार जैमिनी मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी, सवाई माधोपुर, डॉक्टर कैलाश चंद सोनी अति. मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी (परिवार कल्याण), डॉक्टर तेजराम मीना प्रमुख चिकित्सा अधिकारी सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर, डॉक्टर विजय बत्रा, डॉक्टर सुरेश गोयल,डॉक्टर देशराज मीणा, डॉक्टर हरिथा बाई, डॉक्टर मुकेश कुमार गुप्ता, आशीष गौतम जिला कार्यक्रम समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) सहित अन्य चिकित्सक, केंद्र स्वामी व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !