Sunday , 8 March 2026
Breaking News

दिव्यांगजन के लिये कलेक्ट्रेट में व्हील चैयर और अटैंडेंट की व्यवस्था

दिव्यांगों को कलेक्ट्रेट की फर्स्ट फ्लोर पर जाने-आने के लिये व्हील चैयर की व्यवस्था की गई है। गुरूवार को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने कलेक्ट्रेट में इस सेवा का शुभारम्भ किया। उन्होंने विशेष योग्यजन विकास समिति, सवाई माधोपुर के महासचिव अमर सिंह मीणा से इस कार्यक्रम का फीता कटवाया तथा दिव्यांग रोशन बैरवा निवासी आदर्श नगर तथा मदन गुर्जर निवासी धणोली को व्हील चैयर पर बैठाया।

wheelchairs and attendants facility in the Collectorate for diability people
जिला कलेक्टर ने बताया कि दिव्यांग द्वारा 07462-220201 पर फोन करते ही अटैंडेंट उसकी सेवा में उपस्थित हो जाएगा। जिला कलेक्टर ने रैम्प में कुछ तकनीकि सुधार करने के भी निर्देश दिये। कार्यक्रम में एडीएम बीएस पंवार, सवाई माधोपुर एसडीएम कपिल शर्मा, मलारना डूंगर एसडीएम रघुनाथ, जिला समाज कल्याण अधिकारी कालूराम मीणा भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !