Saturday , 5 September 2026
Breaking News

क्या दिल्ली को कल मिलेगी उमस से राहत? IMD ने बताया आगामी 5 दिनों का हाल

नई दिल्ली: देश भर में इस बार गर्मी ने अपने सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। इस भीषण गर्मी से कई लोगों कि जान भी चली गई है।  बीते कुछ दिनों मॉनसून भी शुरू हो चुका है। सावन की महीना भी शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन दिल्ली-NCR से उमस जाने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही हाल राजस्थान का भी है। आज भी राजस्थान के कई जिलों में सुबह आसमान में घने काले बादलों डेरा देखने को मिला लेकिन बारिश नहीं हुई।

 

 

इसकी वजह से उमस तेज हो रही है। लेकिन दिल्ली में बारिश हुई और इस थोड़ी देर की बारिश ने दिल्ली में उमस बढ़ा दी। इसी बीच मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौमस विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में बारिश हो सकती है।

 

 

Will Delhi get relief from humidity tomorrow

 

 

 

 

मंगलवार को दिल्ली में काले बादलों के साथ बारिश के आसार:

दिल्ली में मानसून को आए काफी दिन हो गए हैं, लेकिन बारिश के बाद भी दिल्ली में उमस जाने का नाम नहीं ले रही है। यही हाल राजस्थान का है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानि मंगलवार को आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों झमाझम बारिश भी होगी। वहीं कल अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़ने का अनुमान है यानी कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

 

 

राजस्थान में पूरे सप्ताह बारिश होने का अनुमान:

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में भी इस सप्ताह मानसून सक्रिय रहने और कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अनेक स्थानों पर आगामी 4-5 दिन मानसून सक्रिय रहने तथा कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं 17-18 जुलाई को बारिश में बढ़ोतरी होने तथा कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग में कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है।

 

इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी दिनों में बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं 17-19 जुलाई के दौरान जोधपुर और बीकानेर संभाग के अनेक स्थानों पर बारिश में बढ़ोतरी होने तथा 18 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

 

अगले पांच दिनों में इन जगहों पर हो सकती है बारिश:

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 16 से 18 जुलाई तक उत्तराखंड, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, केरल, मध्य प्रदेश, गुजरात में हल्की बारिश का अनुमान जारी किया गया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Congress may release its list of candidates by 26 August 2 focus on winnable faces in Kota

26 अगस्त तक कांग्रेस जारी कर सकती है प्रत्याशियों की सूची, जिताऊ चेहरों पर फोकस

कोटा: कोटा नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Kota) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने अपनी चुनावी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !