Thursday , 22 October 2026
Breaking News

क्या कभी हाउसिंग बोर्ड के लोगों की भी बनेगी सरकार ?

जिला मुख्यालय पर नगर परिषद क्षेत्र में स्थित लेकिन राजनीतिक एवं प्रशासनिक रूप से किसी समूद्री द्वीप के समान स्थित हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी की दुर्दशा को देखने के लिए आज तक कोई सरकार नहीं बन पाई है। चाहे पूर्व सरकारें रही हो या वर्तमान सरकार हाउसिंग बोर्ड वासियों की जैसे कभी सरकार ही नहीं बनती है। वर्तमान सरकार की स्थिति इस प्रकार देख सकते हैं कि राज्य में कांग्रेस सरकार होने के साथ ही स्थानीय विधायक भी कांग्रेस से होने तथा नगर परिषद में बोर्ड भी कांग्रेस का ही होने के बाद भी एक वार्ड पार्षद के उपचुनाव में अपना उम्मीद्वार भी खड़ा नहीं कर सके। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में आज तक हाउसिंग बोर्ड में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

यही हाल पूर्व की भाजपा सरकार में भी रहा है। जिला मुख्यालय पर इन दिनों राजनीतिक रूप से हाॅट स्पाॅट बने सर्किट हाउस से करीब 50 मीटर दूर स्थित हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी शुरू होते ही सड़क गायब हो जाती है। सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि चाहे मुख्य सड़क हो या काॅलोनी के अन्दर की अन्य सड़कें सभी का हाल एक जैसा ही है। जो यह एहसास कराती है कि हाउसिंग बोर्ड किसी द्वीप के समान है जहां रोड़ से नहीं जा सकते। सरकार नल जल के लिए अभियान चला रही है। लेकिन हाउसिंग बोर्ड के बनने के साथ ही बनी पेयजल की लाइनों को आज तक किसी ने नहीं सम्भाला। लोगों को पानी भी मिल रहा है या नहीं किसी को कोई लेना देना नहीं है। रात में मुख्य सड़कों में गलियों में अंधेरा छाया रहता है। ऐसे में कई बार चोरी की घटनाएं हो चूकी है।

 

Will the people of the Housing Board ever form the government

 

आगे भी हो जाये तो किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। आवारा कुत्तों व बन्दरों से लोगों को खासकर बच्चों को एवं वृद्ध बुजुर्गों को हमेशा खतरा बना रहता है। लेकिन उनकी चिन्ता करने वाला कोई नहीं है। हाउसिंग बोर्ड मुख्य चौराहे पर बस स्टैंड के पास सुलभ शौचालय के लिए एक थड़ी को जोर शोर से पुलिस लवाजमें की उपस्थिति में नगर परिषद के शूरवीरों ने हटवा कर वहां खाई खुदवा दी। वो खाई आज भी बदस्तूर वैसे ही बनी हुई है। हाउसिंग बोर्ड से सामान्य चिकित्सालय के पीछे नीमली रोड़ को जोड़ने के लिए आज तक गांव की कच्ची पगडण्डी के समान ही मुख्य रास्ता बना हुआ है। इन अव्यवस्थाओं के बीच हाउसिंग बोर्ड वासियों ने स्थानीय विधायक से भी गुहार लगाई तो स्थानीय प्रशासन एवं नगर परिषद से भी समस्याओं के समाधान की मांग की।

 

लेकिन आज तक किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया है। इन दिनों चुनावों के माहौल में सभी राजनीतिक पार्टियों के देश व राज्य के आला मंत्री, पदाधिकारी एवं नेता सर्किट हाउस तक आते है। लेकिन सर्किट हाउस की दीवार से दिखाई देने वाली काॅलोनी की दुर्दशा किसी को दिखाई नहीं देती। हालांकि प्रशासन अब लोगों के साथ हंसी मजाक भी कर रहा है। कुछ दिनों पूर्व लटिया नाले पर बनी पुलिया के पास सड़क के किनारे पर मोरम गिट्टी का ढेर लगा दिया। लोगों ने समझा कि शायद सड़क का काम चलेगा। लेकिन फिर ट्रोलियों में भर भर के वापस शायन किसी के घर भिजवा दिया गया। हो सकता है कि कागजों में हाउसिंग बोर्ड की सड़क भी बन गई हो ? खैर अब हाउसिंग बोर्ड के लोग यह सोचने को मजबूर है कि क्या कभी हमारी भी सरकार बनेगी ?

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !