कामां कस्बे के कोसी चौराहे के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम मशीन से पैसे निकालते समय कामां कस्बा निवासी एक युवक से उस समय ठगी हो गई जब वहां पहले से ही मौजूद दो ठग युवकों ने उसका एटीएम कार्ड बदलकर 19500 निकाल लिए। पीड़ित कामां कस्बा के गया कुंड मोहल्ला निवासी संजय मीणा पुत्र श्रीराम मीणा ने बताया कि वह कोसी चौराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गया था। इसी दौरान वहां पर पहले से मौजूद दो तीन युवकों ने एटीएम मशीन में कार्ड लगाते समय उसका कार्ड बदल लिया और अपना फर्जी एटीएम कार्ड थमा दिया।

जब बदले गए एटीएम कार्ड से पैसे नहीं निकले तो वह परेशान होकर वापस घर लौट आया और बाद में ठगों ने दो बार ट्रांजेक्शन कर एक बार 10 हजार व दूसरी बार 9500 रूपये निकाल लिए ठगी का एहसास तब हुआ जब पीड़ित युवक के मोबाइल पर मैसेज प्राप्त हुआ। घटना का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अब बैंक में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल कर ठगों की तलाश कर रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया