Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिला मुख्यालय पर कुत्तों व बंदरों से सुरक्षा की मांग

जिला मुख्यालय पर कुत्तों व बन्दरों से परेशान आम जन ने जिला प्रशासन एवं नगर परिषद प्रशासन से कुत्तों व बंदरों से सुरक्षा की मांग की है। उल्लेखनीय है कि गत गुरुवार को राष्ट्रीय विश्व रेबीज दिवस मनाया गया। लेकिन जिला मुख्यालय पर रेबीज को फैलाने वाले मुख्य जानवरों कुत्तों एवं बंदरों के आतंक से आम जन परेशान हैं। जो रेबीज होने का सबसे बड़ा कारण होते हैं। जिला मुख्यालय पर आवारा कुत्तों एवं बन्दरों का इतना आतंक है कि आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद सवाई माधोपुर में आवारा कुत्तों के कारण विभिन्न काॅलोनियों में गलियों चलना किसी दुर्घटना को बुलावा देने के समान लगता है। दुपहिया वाहनों के पीछे कुत्तों के दौड़ने से कई लोग गिरकर चोट ग्रस्त हो जाते हैं। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को भी इनसे खतरा रहता है। केवल वृद्ध और बच्चों को ही नहीं अकेले व्यक्ति एवं महिलाओं को भी इनसे खतरा उठाना पड़ता है।

 

Demand for protection from dogs and monkeys at the district headquarters Sawai Madhopur

 

इसी प्रकार बन्दरों के कारण कई लोगों के सामने जान बचाने का संकट खड़ा हो जाता है। बन्दरों के कारण लोग घरों की छतों पर भी जाने से डरते हैं। बन्दरों के कारण छत से गिरने की भी कई घटनाऐं हो चुकी हैं। छत से दरवाजा खुला रह जाये तो बन्दर घरों में घुस जाते हैं और घरों का खाने पीने का सामान ले जाते हैं वहीं कपड़ों व अन्य सामानों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आम लोगों को रेबीज से बचाने के लिए जिला प्रशासन एवं नगर परिषद प्रशासन को उपाय करने चाहिए। जिला मुख्यालय पर कई वर्षों से बन्दरों एवं कुत्तों को पकड़ने या अन्य कोई उपाय जैसे कोई राहत कार्य नहीं किये गये हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !