Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बिना संतोष ये दुनिया दुखारी : दिव्य मुरारी बापू

बिना सत्संग के यह जीवन अधूरा है। सत्संग से मनुष्य की आंखें खुल जाती हैं, और वह ईश्वर के सानिध्य को प्राप्त कर लेता है। संसार में सबसे गरीब वह व्यक्ति नहीं है जिसके पास धन नहीं है, बल्कि वह व्यक्ति गरीब है जिसके पास धन होते हुए भी संतुष्टि का भाव नहीं है। संतोषी सदा सुखी होता है। ऐसा व्यक्ति जिसके पास अपार संपत्ति है, लेकिन सत्संग का समय नहीं है, ईश्वर के लिए कोई खर्च नहीं है, वह व्यक्ति सबसे बड़ा दीन और दुखी है।

 

जिस व्यक्ति के पास संतोष है वह व्यक्ति गरीब होते हुए भी धनवान से कहीं अधिक संतुष्ट है। ऐसे व्यक्ति को ही परमात्मा की प्राप्ति होती है।जिस व्यक्ति को बात-बात पर क्रोध आता हो, यही नर्क है। और जिस व्यक्ति को कभी क्रोध नहीं आता हो, वह व्यक्ति स्वर्ग जैसी अनुभूति करता है।

 

Without Santosh, this world is sad-Divya Murari Bapu

 

संसार में अगर सबसे सच्चा मित्र, बंधु कोई है, तो वह परमात्मा है। कोई भी संसार का व्यक्ति हमारा मित्र एवं शाखा नहीं हो सकता, क्योंकि वह कभी भी बदल सकता है, कभी भी हमारा साथ छोड़ सकता है, लेकिन परमात्मा हमारा ऐसा मित्र एवं सखा है, जो हमारे साथ हर जन्म में, हर रूप में रहेगा। यह अमृत वचन नगर रामलीला मैदान में चल रही संगीतमय राम कथा ज्ञान यज्ञ में कथावाचक महामंडलेश्वर दिव्य मुरारी बापू ने श्रोताओं के समक्ष प्रकट किए।

 

आयोजन से जुड़े दिलीप शर्मा ने बताया कि बापू द्वारा भगवान राम की बाल लीला, यज्ञ रक्षा, अहिल्या उद्धार की कथा मैं बापू द्वारा व्यक्ति के जीवन में आने वाले सुख-दुख, जीवन में बनने वाले शत्रु -मित्र एवं अमीरी और गरीबी के विषय पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया।बीच-बीच में बापू द्वारा गाए गए संगीतमय भजनों पर उपस्थित महिलाएं एवं पुरुष आनंदित होकर थिरकने पर मजबूर हो गए। संगीतमय रामकथा सुनने के लिए शहर के लोगो मे काफी उत्साह है और भीड़ भी बड़ी संख्या में आ रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !