रेलवे काॅलोनी में स्थित गणपति नगर निवासी अनिता मीणा पत्नी मनोज मीणा ने आज सल्फास खा लिया। जिसकी वजह से उसकी तबियत खराब हो गई। जिसे सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी हरिमोहन से मिली जानकारी के अनुसार महिला के पेट में दर्द था, इसलिए उसने चूर्ण समझ कर सल्फास खा लिया, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई है। फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और सामान्य चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में उसका उपचार जारी है। वहीं मामले को लेकर मीडिया ने जब महिला के परिजनों से बात करना चाहा तो उन्होंने जानकारी देने से मना कर दिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया