खेत में काम करते समय सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बामनवास में गत शनिवार की शाम खेत में काम करते समय सांप के डंसने से महिला की मौत हो गई। विनोद माली ने अपने खेत में सब्जियां लगा रखी है। विनोद की पत्नी रमेशी देवी खेत में सब्जियां काट रही थी।

इसी दौरान रमेशी देवी को एक जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद रमेशी तबीयत खराब होने पर घर पर पहुंची, वहां से परिजन उसे इलाज के लिए बामनवास अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। रविवार दोपहर बामनवास पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया