Sunday , 15 March 2026
Breaking News

लेपर्ड से भिड़ी महिला, 3 मिनट तक चली जं*ग, पैर पकड़कर घसीटता रहा जानवर

भीलवाड़ा: भीलवाड़ा जिले के गंगापुर इलाके के बालाजी नगर में रविवार सुबह एक महिला का सामना लेपर्ड से हो गया। अचानक हुए ह*मले के बाद महिला ने करीब तीन मिनट तक बहादुरी से लेपर्ड का मुकाबला किया। इस दौरान महिला ने अपने पास मौजूद घास काटने के औजार दांतली से लेपर्ड पर कई वा*र किए।

 

 

Woman Injured After Brave Fight With Leopard in bhilwara

 

जानकारी के अनुसार समता (40) पत्नी किशनलाल जाट सुबह करीब 7 बजे खेत की ओर जा रही थीं। रास्ते में झाड़ियों में छिपे लेपर्ड ने अचानक उन पर ह*मला कर दिया। बचाव के दौरान लेपर्ड ने महिला के चेहरे और हाथों पर पंजों से वार किए और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी काट लिया। महिला ने बताया कि वार करने के बावजूद लेपर्ड नहीं भागा और उसने उनका पैर मुंह में दबाकर घसीटने की कोशिश की। इसी बीच महिला लगातार शोर मचाती रही।

 

 

आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी दिखाकर लेपर्ड को भगा दिया और घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में लेपर्ड की आवाजाही देखी जा रही थी। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Major reshuffle in Rajasthan Police, 64 IPS officers transferred

नेताओं से टकराव के बाद IPS का प्रमोशन, जिले से हटाया गया

जयपुर: राज्य सरकार ने देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 64 आईपीएस …

Supreme Court rejects paid period leave

पेड पीरियड लीव की मांग करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का इनकार

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार दिया …

Commercial gas cylinder supply will start soon in Kota

कोटा में जल्द शुरू होगी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई

कोटा: कोटा में एलपीजी वितरण व्यवस्था (LPG GAS Cylinder) को लेकर विधायक संदीप शर्मा ने …

LPG Gas crisis in Rajasthan Cylinder booking to be done after 45 days

राजस्थान में गैस संकट गहराया: 45 दिन बाद होगी सिलेंडर बुकिंग

जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई गड़बड़ाने से कई शहरों में हालात बिगड़ने लगे …

Children under 13 can also use WhatsApp.

13 साल से कम उम्र के बच्चे भी चला सकेंगे WhatsApp

नई दिल्ली: मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !