सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले के जड़ावता गांव में दिनदहाड़े महिला से लू*ट की वारदात का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जड़ावता गांव के निवासी अनीता मीणा के साथ धा*रदार हथि*यार के दम पर लू*ट की वारदात को अंजाम दिया गया। अज्ञात लु*टेरे महिला के जेवरात खोलकर ले गए। लूटे*रों ने लू*ट के दौरान महिला को धार*दार ह*थियार के वा*र से घायल कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने घायल महिला को सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर पहुंचाया जहाँ से गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने घायल महिला को जयपुर रैफर कर दिया। घटना की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी थी और ना ही पुलिस प्रशासन की ओर से कोई अधिकृत जानकारी दी गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
