सवाई माधोपुर जिले में चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के कुम्हारिया गांव में गत सोमवार रात को एक 25 वर्षीय महिला ने अपनी दो साल की बेटी के साथ कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सुचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कुएं से बाहर निकाला। आज सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौथ का बरवाड़ा में दोनों का शव को पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि इस मामले में ना तो प्रशासन और ना ही परिवार घटना का मुख्य कारण बता पा रहा है। जानकारी के अनुसार महिला द्वारा आर्थिक तंगी एवं गृह क्लेश के चलते आत्महत्या की संभावना जताई जा रही है।

सोमवार रात बाबूडी पत्नी दिलखुश गुर्जर निवासी कुमारिया अपनी दो साल की बेटी अर्पिता के साथ घर से निकली थी और कथित तौर पर कुएं में कूद गई। थानाधिकारी टीनू सोगरवाल ने बताया की महिला और उसकी बेटी का शव उसके मकान से लगभग दो किलोमीटर दूर एक कुएं मिला है। सोगरवाल के अनुसार सोमवार रात महिला का अपने पति और ससुराल वालों से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद वह घर से निकल गई थी। प्रथम द्रष्टया में मामला आत्महत्या का लग रहा है पोस्टमार्टम कर दिया गया है मामले की जांच जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया