जिले में आज चैत्र शुक्ल तृतीय के अवसर पर गणगौर का त्यौहार का मनाया गया। हालांकि इस बार गणगौर के त्यौहार का मजा कोरोना ने थोड़ा किरकिरा कर दिया।
जिला मुख्यालय पर शहर एवं बजरिया में कोरोना के चलते गणगौर के अवसर पर निकलने वाली गणगौर माता की सवारी कार्यक्रम स्थगित कर दिये गये थे।

उल्लेखनीय है कि महिलाओं द्वारा गणगौर पर एक जगह एकत्रित होकर पूजा की जाती है। लेकिन इस बार कोरोना के चलते यह त्यौहार घरों में ही सिमट कर रह गया। महिलाओं ने अपने घरों पर ही गणगौर का पूजन किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया