Sunday , 8 March 2026
Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग की ओर से जिला मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग की प्रत्येक ब्लॉक से उत्कृष्ट कार्य करने वाली एक-एक मानदेय कर्मी साथिन को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अमित गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर सवाई माधोपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुंडेरा से साथिन गुड्डी गुप्ता, बामनवास ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोहली प्रेमपुरा की साथिन विद्या देवी, गंगापुर सिटी ब्लॉक की महू कलां ग्राम पंचायत से साथिन नीता देवी, मलारना डूंगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत तारनपुर से साथिन अनोखी देवी, चौथ का बरवाड़ा ब्लॉक की कुश्तला ग्राम पंचायत से साथिन रेखा जायसवाल, बौंली ब्लॉक की जस्टाना ग्राम पंचायत से साथिन सुशीला देवी, खंडार ब्लॉक की गंडावर ग्राम पंचायत से मेवा देवी को उनके ब्लॉक में किए गए उत्कृष्ट कार्याे के लिए सम्मानित किया गया।

 

Women doing excellent work honored on International Women's Day in sawai madhopur

 

वहीं समेकित बाल विकास सेवाएं विभाग में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए माता यशोदा पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया। खंडार परियोजना से संतोष आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, जनता मीना सहायिका को सम्मानित किया गया, चौथ का बरवाड़ा परियोजना से धनी साहू आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व मनचेती मीना, सवाई माधोपुर परियोजना से दिलखुश सैनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व चंद्रकांता आंगनवाड़ी सहायिका को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्याे के लिए पुरस्कार भेट कर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में आराध्या कंवर, सिद्धी कंवर व मानसी शर्मा के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाली बालिकाओं को गिफ्ट भेट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 को देखते हुए सभी उपस्थित प्रतिभागियों को मतदाता शपथ दिलाई गई एवं भारत निर्वाचन आयोग के लोगों की रंगोली बनाकर शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया गया।

 

महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि महिलाओं को पुरुषों के समान ही समाज में समान भागीदारी व अवसर मिले ताकि वे अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को छू सकें। उप निदेशक आईसीडीएस प्रियंका शर्मा ने कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं को मिले ताकि प्रत्येक महिला को विकास के समान अवसर प्राप्त हो सके। कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी राजेंद्र कुमार सहायक लेखा अधिकारी पुखराज गौड़, वरिष्ठ सहायक नूतन जिंदल, सुपरवाइजर नरेशी मीना, सुरेंद्र चौधरी, डी.एच.ई.डब्ल्यू. से जीेतेन्द्र बहादुर, अनन्या तिवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !