Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

महिला उत्पीड़न निवारण समिति की बैठक हुई आयोजित

महिलाओं का कार्यस्थल पर लैगिंक उत्पीड़न (निवारण,प्रतिषेध एवं प्रतितोषण) अधिनियम 2013 के तहत गठित आंतरिक परिवाद समिति की बैठक का आयोजन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर में किया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पीठासीन अधिकारी एवं औषधि नियंत्रण अधिकारी प्रियंका पसरीजा, सदस्यगण जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) आशीष गौतम, रामनिवासी वाॅर्ड बाॅय और राजकुमार अग्रवाल सचिव एनजीओं उपस्थित रहें। बैठक में पीठासीन अधिकारी प्रियंका पसरीजा ने उपस्थित सदस्यगणों के साथ बैठक बिन्दुओं के तहत चर्चा कर निर्णय लिए गये। आशीष गौतम जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी ने अवगत कराया कि सैक्सुअल हरैसमेंट ऑफ वूमन एट वर्कपेलेस एक्ट 2013 के तहत वर्तमान तक कोई भी शिकायत आंतरिक परिवाद समिति को वर्तमान तक प्राप्त नहीं हुई है।
Women Harassment Prevention Committee meeting held in sawai madhopur
पूर्व में गठित आंतरिक परिवाद समिति की एक महिला सदस्य का ट्रांसफर हो जाने के कारण समिति में हुये रिक्त स्थान की पूर्ती के लिये कार्यालय में पदस्थापित अन्य महिला का चयन सदस्य के रूप में किया जाना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बैठक में सुझाव दिये कि कार्यालय परिसर मे भी एक बोर्ड का सहज दृष्य स्थान पर प्रदर्शन कर इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाकर इसका सफल क्रियान्वयन किया जा सके। जिस पर उपस्थित सदस्यगणों ने हर्ष प्रकट किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !