पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संतोष शर्मा अध्यक्ष राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ सवाई माधोपुर के नेतृत्व में प्रकोष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खैरदा की मधुवन काॅलोनी क्षेत्र में पक्षियों के लिए परिंडे लगाये।

ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ उपध्यक्ष आशा कौशिक ने बताया कि परिंडे लगाने के साथ ही महिलाओं को उनमें प्रतिदिन जल भरने की जिम्मेदारी दी गयी। इस अवसर पर क्षेत्र में मास्क का वितरण करते हुए कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क लगाने, सोशियल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा बार बार हाथ धोने के साथ ही प्रशासन द्वारा जारी एडवायजरी का पालन करने की जानकारी दी। इस अवसर पर सीमा गौतम, ज्योति शर्मा, शकुन्तला देवी सहित कई महिलाऐं उपस्थित थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया