Sunday , 8 March 2026
Breaking News

गंगापुर पंचायत समिति की महिला सरपंचों ने त्यागा घूंघट

महिलाओं को घुंघट की बेडियां छोड कर महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अभियान को सवाई माधोपुर जिले में बडा समर्थन मिला है और जिला कलेक्टर डाॅ. एस. पी. सिंह की इसमें बडी भूमिका रही है।
आज गंगापुर पंचायत समिति क्षेत्र के नवनिर्वाचित सरपंच जिला कलेक्टर से शिष्टाचार भेंट करने तथा ग्रामीण विकास पर चर्चा करने के लिये कलेक्ट्रेट स्थित उनके चैम्बर में पहुंचे तो कुछ महिला सरपंचों को घूंघट में देखकर जिला कलेक्टर ने सभी सरपंचों को मुख्यमंत्री महोदय के अभियान की जानकारी दी तथा कहा कि जब सरंपच जैसे शक्तिशाली पद पर बैठने वाली महिला ही घूंघट में कैद रहेगी तो दूसरी महिलाओं के सशक्तिकरण के कार्य में किस प्रकार मदद करेगी। महिला सरपंच घूंघट का त्याग करेगी तो समाज में बडा सकारात्मक मैसेज जाता है, दूसरी महिला तथा बालिका को इससे आत्मबल मिलता है।

Women sarpanches Ganga Panchayat Samiti abandoned veil
जिला कलेक्टर के इस प्रकार समझाने पर उन महिला सरपंचों ने आश्वासन दिया कि वे अब कभी घूंघट नहीं करेगी। सभी सरपंचों ने ग्राम पंचायत में घूंघट के खिलाफ अभियान चलाने का भी निर्णय लिया। जिला कलेक्टर ने सभी महिला और पुरूष सरपंचों को इस बाबत शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर नोगांव सरपंच बीना कुमारी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की इस पहल को सराहनीय बताया। बीना कुमारी ने बताया कि वह स्नातक तक शिक्षित है तथा अब स्कूलों में बालिकाओं को इस बाबत जागरूक करेगी कि अपनी महिला रिश्तेदारों के घूंघट करने पर उन्हें इसका त्याग करने के लिये समझाये।
जिला कलेक्टर डाॅ. सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जी की घूंघट को दूर करने के लिए चलाई जा रही जागरूकता मुहिम को अन्य पंचायत समिति क्षेत्रों में भी आगे बढाया जाएगा।
इस अवसर पर सलेमपुर सरपंच विनीता, नोगांव सरपंच बीनाकुमारी, हींगोटिया सरपंच केशोदेवी, उदई खुर्द सरपंच मीरा देवी, उमरी सरपंच रेखा मौर्य, जाट बडौदा सरपंच सुमन कंवर आदि ने घूंघट प्रथा का त्याग करने एवं इसके लिए जागरूकता के रूप में पंचायत स्तर पर अभियान चलाने का संकल्प व्यक्त किया। कलेक्टर कक्ष में सरपंच लहरीलाल, मीना बडोदा सरपंच सरिता, तलावडा से कैलाश, खानपुर बडौदा से छुट्टनलाल, मुरारीलाल, लखनलाल सैनी सहित अन्य पंचायतों से चालीस के करीब सरपंच उपस्थित थे। इस मौके पर उप जिला कलेक्टर रघुनाथ, जिला परिषद के एसीईओ रामचंद्र सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !