Sunday , 8 March 2026
Breaking News

उन्नती के शिखर को छूने के लिए अपनी देह का विज्ञापन नहीं करें महिलाएं – आर्यिका विकक्षाश्री माताजी

भारतीय सभ्यता व संस्कृति को बचाए रखने के उद्देश्य से रविवार को आलनपुर स्थित दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कार के विशुद्धमति सभागार में आर्यिका विकक्षाश्री माताजी के सान्निध्य में सेमिनार आयोजित हुई। सेमिनार का शुभारंभ महिला महासमिति की उपाध्यक्ष डेजी जैन ने भगवान आदिनाथ की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर, सरोज बज ने आचार्य विरागसागर के चित्र अनावरण कर एंव जिनवाणी छाबड़ा, टम्मो संघी व योशिका छाबड़ा द्वारा मंगलाचरण करने के साथ हुआ। वहीं पिकेश जैन ने आर्यिका विकक्षाश्री माताजी के चरण प्रक्षालन किए। आगंतुक महिलाओं व बालिकाओं का तिलक लगा कर भाव भीना अभिनंदन किया गया। सकल दिगंबर जैन समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि इस अवसर पर आर्यिका विकक्षाश्री माताजी ने भारतीय नारी के छ: रूप-कन्या, पत्नी, अर्धांगिनी, जननी, भार्या व कुटुम्बिनी बताते हुए नारी शक्ति का उपयोग शील की रक्षा करने, स्वस्थ्य समाज व राष्ट्र उत्थान के लिए भारतीय सभ्यता व संस्कृति के अनुरूप जीवन शैली अपनाकर जीवन को सुख उपयोगी बनाने की कला सिखाई। उन्होंने भ्रूण हत्या को नारी जगत का सबसे काला धब्बा बताया।

 

Women should not advertise their body to reach the pinnacle of progress - Aryika Vikshashree Mataji

 

आज की शिक्षा पद्धति में परिवार, समाज, राष्ट्र और एक दूसरे के प्रति कर्तव्य-व्यवहार व नैतिक मूल्यों का अभाव देखने को मिलता है। यदि महिलाएं अपना कैरियर बनाती हैं और बाहर निकल कर कार्य करती है तो उन्हें दृढप्रतियोगी व स्वाग्राही होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नारी फैशन शो जैसे आयोजनों में भाग लेकर मिस वर्ल्ड बनना चाहती हैं और पश्चिमी तर्ज पर स्वतंत्र होना चाहती हैं। भारतीय नारी को उन्नति के शिखर छूने के लिए अपनी देह का विज्ञापन करने से बचना चाहिए। बच्चों को संस्कार दें एवं स्वयं सुसंस्कारवान बने, सास बहू में सामंजस्यता, सेवा और व्यवहारिकता जीवन में लाएं, खोटे सीरियल नहीं देखें, परिवार में बड़ों की मर्यादा व सम्मान रखना चाहिए आदि अनेक शिक्षाप्रद बातें बताई और कन्या को मांगलिक बताया। लेकिन आधुनिक कन्या का पहनावा रहन-सहन बहुत भड़कीला हो जाने से नष्ट होती शालीनता व सौम्यता पर चिंता जताई। इस अवसर पर काफी संख्या में बालिकाएं व महिलाएं मौजूद रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !