निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता के तहत चलाए जा रहे मतोत्सव सप्ताह के चौथे दिन महिला मार्च का आयोजन किया गया।

महिला मार्च को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला मार्च के माध्यम से महिलाओं ने लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, मताधिकार का प्रयोग करने सहित मतदान के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर एसडीएम लक्ष्मीकांत कटारा, स्वीप प्रभारी नीरज भास्कर सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी भी मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया