Saturday , 5 September 2026
Breaking News

लक्ष्य प्राप्ति के लिए समर्पित होकर कार्य करें अधिकारी

बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा कर जिला परिषद सीईओ ने दिए निर्देश

बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा बैठक जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तम सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में सीईओ जिला परिषद ने कहा कि कार्यक्रम के तहत आवंटित लक्ष्यों के विरुद्ध शत – प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने के अधिकारी तत्परता से कार्य करें और विभिन्न योजनाओं में सभी पात्रों को लाभांवित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों की प्रगति कम है, वे विशेष योजना बनाकर अधिक मेहनत के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए जुटकर करें।
बीस सूत्री कार्यक्रम के आयोजन, क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति की इस बैठक में सीईओ ने बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सतत प्रयास करें। बीस सूत्री कार्यक्रम के रैंक निर्धारण के 12 बिन्दुओं में से 6 बिंदुओं में जिले को ए श्रेणी मिलने पर सम्बंधित अधिकारियों की सराहना की तथा आगे भी इसी प्रकार प्रगति लाने के निर्देश दिए। वहीं जिन बिन्दुओं में रैंक बी एवं सी मिली, उनमें संबंधित बिन्दुओं के प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए रैंक बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास के निर्देश दिए।
बैठक में राजीविका की प्रगति में सी श्रेणी आने पर डीपीएम राजीविका को ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार रैंकिंग में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में विशेष प्रयास की आवश्यकता के निर्देश दिए। कृषि पंपसेट के ऊर्जाकरण के संबंध में अच्छी प्रगति पर बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता की सराहना की।
Work dedicatedly to achieve the goal - ceo
वहीं शुद्ध पेयजल के लिए अधीक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी को घर-घर नल कनेक्शन के लिए लक्ष्य के अनुसार विशेष मेहनत करने तथा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के संबध में निर्देश दिए। बैठक में ग्रामीण सड़क, आईसीडीएस और खाद्य सुरक्षा के कार्य की प्रगति में ए श्रेणी मिलने पर इसे बनाए रखने की बात कही। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टीकाकरण व संस्थागत प्रसव के लक्ष्य समय पर पूरे करने पर जोर दिया।
इसी प्रकार शु़द्ध पेयजल के लिए लगाए गए आरओ प्लांट एवं अन्य योजनाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए आंशिक कवर्ड बस्ती योजना में लक्ष्य पूरे करने पर जोर दिया। इस अवसर पर मनरेगा के तहत रोजगार सृजन, जॉब कार्ड जारी करने, मानव दिवस सृजित करने, न्यूनतम मजदूरी, खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण आवास, पेयजल, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, सामाजिक सुरक्षा, वृद्धों का कल्याण, अनुसूचित जाति-जनजाति परिवारों को सहायता, कृषि कनेक्शन, भूमिहीन परिवारों को भू खण्ड आवंटन और छात्रवृत्तिसहित अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा करते हुए समय पर लोगों को लाभान्वित करवाने की बात कही।
मुख्य आयोजना अधिकारी बी.एल. बैरवा ने सभी सूत्रों में अब तक अर्जित उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। बैठक में राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !