Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सबके सहयोग से आपदा में मिलकर कार्य करें – कलेक्टर

अधिकारी, कर्मचारी, जन प्रतिनिधि, मीडिया एवं आमजन संकट की इस घड़ी में मिलकर काम करें। जिससे कोरोना से लड़ाई को जीता जा सके। कोरोना के खिलाफ किये जा रहे सरकारी प्रयासों के तहत जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने नियमित मीडिया ब्रीफिंग करते हुए यह बात कही। कोरोना से अभी लंबी लड़ाई है। अब तक जिले के लोगों ने धैर्य, साहस का परिचय देते हुए लाॅकडाउन की पालना की है। आगे भी एडवाईजरी की पालना करते हुए इस लड़ाई में कोरोना को मात देने में सहयोग करेंगे। उन्होने कहा कि अभी तक जिले में कोरोना पाॅजिटिव नहीं आया है। फिर भी आपात स्थिति से निबटने के लिए सभी तैयारियां की गई है।
चिकित्सा विभाग की टीमों द्वारा एक बार घर घर सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। दुबारा सर्वे शुरू कर दिया है। इसी के साथ खांसी जुकाम, बुखार के मरीजों पर फोकस करते हुए जांच की जाएगी। जिले में पंचायत स्तर पर भी रैंडम सेंपलिंग लेकर जांच करवाई जाएगी। पंचायत स्तर पर बनी ग्राम स्तरीय समितियां लाॅकडाउन की पालना, निगरानी, राशन वितरण, संस्थागत क्वारंटाइन, होम क्वारंटाइन एवं अन्य आदेशों की पालना करवाने में तत्परता से जुटी हुई है। इसी का सुखद पहलू है कि हमारा जिला अभी तक कोरोना संक्रमण से सुरक्षित है। लोग मास्क पहने, सार्वजनिक स्थान पर थूके नहीं तथा जागरूकता रखे।

Work together disaster cooperation Collector
उन्होंने कहा कि हमारे जिले में कोरोना को नहीं घुसने देने के लिए जिले की सीमा को सील किया हुआ है। कोरोना से बचाव के लिए सावधानी आवश्यक है। दूसरे जिले के लोगों का जिले में प्रवेश नहीं हो, इसके लिए लोग भी जागरूक रहे। उन्होंने बाहर से आने वालों की सूचना आवश्यक रूप से देने की बात कही।
कलेक्टर ने मीडिया से माध्यम से लोगों से अपील की है कि अभी सामाजिक सरोकार निभाने का समय नहीं है। अभी एडवाइजरी की पालना करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें।
कलेक्टर पहाड़िया ने बताया कि सामान्य चिकित्सालय में आउटडोर का दबाव कम करने के लिए बजरिया एवं मानटाउन डिस्पेंसरी के साथ ही शहर की अरबन पीएचसी में अतिरिक्त चिकित्सक लगाकर सुविधा को बढ़ाया गया है।
कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने जिले के सभी नागरिकों को अपनी काॅन्टेक्ट हिस्ट्री आवश्यक रूप से मेंटेन करने को लेकर जोर दिया। उन्होने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए काॅन्टेक्ट हिस्ट्री के संबंध में लोग जागरूक हो।
कलेक्टर ने बताया कि लोग अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकले। आवश्यक रसद सामग्री की सप्लाई, सब्जी आदि का विक्रय घरों तक करवाया जा रहा है। लाॅकडाउन के चलते कोई भी गरीब, असहाय, दिहाड़ी मजदूर या अन्य कोई भूखा नहीं सोए। इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि कोई भी भ्रामक अथवा अफवाह फैलानी वाली पोस्ट पर कार्रवाई की जाएगी। लाॅकडाउन की पालना स्ट्रीक्टली करवाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गांवों के कच्चे पक्के रास्तों पर भी ग्रामीण अपने स्तर पर भी निगरानी रखे तथा बाहर से कोई आता है तो तत्काल सूचना दें। जिले में 60 से अधिक नाका पाॅइंट बनाकर जिले को पूरा सील किया गया है। लोगों का भी जुड़ाव बढ़ाकर सोशल डिस्टेसिंग की पालना करवाई जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !