Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पीसीपीएनडीटी एक्ट के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला आयोजित

पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 के सक्रियता जागरूकता तथा सफल क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला का आयोजन यूएनएफपीए एवं सीकोईडीकोन संस्था के तत्वाधान में निजी होटल में आयेाजित की गई। कार्यशाला में स्टेट रिसोर्स परसन डाॅ. विद्या पांडे ने पीसीपीएनडीटी एक्ट, 1994 के प्रावधानों तथा गर्भवती महिला द्वारा भरे जाने वाले फॅार्म एफ इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। डिस्ट्रिक काॅर्डिनेटर पीसीपीएनडीटी आशीष गौतम ने जिले सहित राज्य स्तर पर चल रही पीसीपीएनडीटी एक्ट, 1994 गतिविधियों, डिकाॅय आॅपरेशन, योजनाओं, कानूनी बिन्दुओं के बारे में, तथा कार्यशाला में पूछे जाने वाले प्रश्नों का समाधान किया।

 workshop successful implementation PCPNDT ACT Medical Health Department
डाॅ. तेजराम मीना ने बाल लिंगानुपात की चिंताजनक स्थिति, कम लिंगानुपात के कारणों, अभियान की जानकारी, लिंग चयन, कन्या भ्रूण हत्या के अर्थ के सहित पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत आयोजित की गई सलाहकार समिति की बैठकों के बारे में समझाया। डाॅ. कैलाश चंद सोनी द्वारा पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत किये जा रहे निरीक्षणों के बारे में जानकारी प्रदान की। सुधीन्द्र शर्मा डीपीएम (एनएचएम) ने पीसीपीएनडीटी सैल द्वारा जिले मे चल रही प्रचार प्रसार गतिविधियों, डाॅटर्स आर प्रिशियस के बारे में अवगत कराया ।
इस दौरान डाॅ. तेजराम मीना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डाॅ. कैलाश चंद सोनी अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी(पक), डाॅ. सुरेश चंद जैन जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी, मनीष सिंह गौड निदेशक सीकोईडीकोन जयपुर, आदित्य सिंह तोमर सलाहकार यूएनएफपीए मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य स.मा., डाॅ. विद्या पांडे स्टेट रिसोर्स परसन, सुधीन्द्र शर्मा जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम), आशीष गौतम जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी, श्याम सुन्दर शर्मा प्रोग्राम मेैनेजर सीकोईडीकोन, ओमप्रकाश मीना प्रोग्राम आॅफिसर एवं दिनेश चंद गौतम, शिल्पी अग्रवाल महिला अधिकारिता विभाग स.मा., सहित पीएमओं, बीसीएमओं, सीएचसी/पीएचसी हाई डिलेवरी पांईट के चिकित्सा अधिकारी गण, डीपीएमयू, बीपीएमयू, एनजीओ के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !