जल जीवन मिशन के तहत जन सहभागिता एवं जन सहयोग राशि को बढ़ाने के लिए आईएसए द्वारा पंचायत समिति सभागार बामनवास में गत मंगलवार को सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत बामनवास पंचायत समिति सरपंच संघ अध्यक्ष रामखिलाड़ी मीणा ने मां सरस्वती को माल्यार्पण कर की।
कार्यशाला में जिला सलाहकार सीएल मीणा ने जल जीवन मिशन की पृष्ठभूमि को बताते हुए जल जीवन मिशन में सामुदायिक सहभागिता एवं जन सहयोग की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिना जन सहभागिता और जनसहयोग के कार्यक्रम सुचारू एवं स्थाई रूप से नहीं चलाया जा सकता है, इसके लिए इस मिशन में सहभागिता एवं जन सहयोग को बढ़ाने के लिए ग्राम जल स्वच्छता समिति की अत्यंत आवश्यकता है।

जन सहयोग से प्राप्त राशि से ही योजना का संचालन और संधारण किया जाएगा। संदर्भ व्यक्ति राम भरोसी गुर्जर ने जल जीवन मिशन पर विस्तार से चर्चा करते हुए ग्राम जल स्वच्छता समिति की शक्ति एवं कार्य प्रणाली समझाते हुए प्राप्त जन सहयोग राशि को ग्राम जल स्वच्छता समिति के बैंक खाते में जमा करवाने की बात कही।
अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता द्वारा योजना में आने वाली चुनौतियों एवं योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरपंच व ग्राम विकास अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से अधिशासी अभियंता रामकेश मीणा, सहायक अभियंता विजय कुमार मीणा, डीएमपीयू से वीरेंद्र सिंह, आईएसए सत्यनारायण गौतम, डीपीएम प्रवीण जोशी, संतोष भार्गव, मुरारी लाल एवं भजनलाल मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया