स्वास्थ्य भवन सवाई माधोपुर में आईएमईपी इंफेक्शन मैनेजमेंट एंड एनवायरमेंटल प्रोटेक्षन की एकदिवसीय जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा, डिप्टी ड्रग कंट्रोलर एस.एन. अग्रवाल व दक्षता मेंटर इरशाद मिर्जा ने दिया।

प्रशिक्षकों द्वारा आईएमईपी इंफेक्शन मैनेजमेंट एंड एनवायरमेंटल प्रोटेक्षन के अंतर्गत सभी को बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट व इंफेक्शन प्रिवेंशन के अंतर्गत सभी को इंफेक्शन प्रिवेंशन प्रेक्टिस, हैंडवॉशिंग, एसेप्टिक टेक्नीक, पीपीई, मरक्यूरी एंड ब्लड स्पिल मैनेजमेंट, ऑटोक्लेविंग, क्लोरीन साॅल्यूशन प्रिपरेशन, बायोमेडिकल सेग्रीगेशन के बारे में जानकारी दी गई। सभी को जानकारी दी गई कि चिकित्सा संस्थानों में किस प्रकार हेल्थ केयर वेस्ट का मैनेजमेंट किया जाए, किस प्रकार निस्तारण, सेग्रीगेशन, परिवहन, सेफ्टी मैनेजमेंट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. कैलाश सोनी, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. कमलेश मीना, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक विनोद शर्मा, जिला आईईसी समन्वयक प्रियंका दीक्षित, समस्त बीसीएमओ, समस्त बीपीएम, समस्त चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, एलटी, स्वीपर आदि मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया