Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 पर कार्यशाला हुई आयोजित

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सवाई माधोपुर द्वारा गत शुक्रवार को पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट 1994 के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला एवं प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें डॉ. तेजराम मीना, डॉ. कैलाश चंद सोनी अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (पक), डॉ. अमित गोयल, जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला प्रजनन एव शिशु स्वास्थ्य अधिकारी, उपखंड समुचित प्राधिकारीगण, आशीष गौतम केस ऑफिसर और जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी), जितेंद्र शर्मा, राजकीय अभिभाषक, जिला न्यायालय सवाई माधोपुर, भरत मीना अभियोजन अधिकारी, सीजेएम कोर्ट सवाई माधोपुर सहित जिले के सरकारी एवं निजी सोनोग्राफी केंद्रों के स्वामी व अधिकृत डॉ. सुरेश गोयल, डॉ. बीना चौधरी, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. रचना गुप्ता, डॉ. देशराज मीना, डॉ. राजेंद्र जाट, डॉ. शिवसिंह मीना, डॉ. मनीषा मीना, डॉ. नीरजा बत्रा, डॉ. विजय बत्रा, डॉ. भानु प्रताप सिंह, डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. ज्योति गुप्ता, डॉ. सुधीर अग्रवाल, डॉ. एससी गर्ग, डॉ. सुमीत गर्ग, डॉ. आर के मीना, डॉ. गिरीराज प्रसाद स्वर्णकार, रईस अहमद, डॉ. रामसिंह मीना, डॉ. ललित शर्मा सहित अन्य चिकित्सकगण उपस्थित रहे।

 

Workshop on PCPNDT Act 1994 held in sawai madhopur

 

प्रशिक्षण में गर्भधारण पूर्व तथा प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम 1994 के विधिक प्रावधानों के अंतर्गत की जा रही गतिविधियों, रिकॉर्ड संधारण, लोक सूचनाओं, प्रश्नोत्तरी परिवाद पत्र न्यायालय में पेश किए जाने, एक्ट के तहत दंड प्रावधानों, ईम्पैक्ट सॉफ्टवेयर, मॉनिटरिंग बिंदुओं सहित अन्य विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आशीष गौतम केस ऑफिसर एवं जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी ने उपस्थित प्रतिभागियों व प्रशिक्षणार्थियों को बालिका व महिलाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, राजश्री योजना, मुखबिर प्रोत्साहन योजना, 104/108 टोल फ्री नम्बर, व्हाटस ऐप नम्बर 9499997795, ईमेल आईडी pcpndtjaipur@gmail.com पर नवीन मुखबिर योजना के तहत लिंग चयन करने वालों या करवाने वालों की पुख्ता सूचना देने पर मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत कुल तीन लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि देने और डिकॉय कार्यवाही के बारे में विस्तार से बताया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !