हैल्थ वैलनेस सेन्टर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया सवाई माधोपुर में विश्व मधुमेह दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सा विभाग के डाॅ. दिलीप मीणा खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी स.मा., मनोज शर्मा जिला समन्वयक एनसीडी, प्रतीक शर्मा जिला कार्यक्रम प्रबन्धक एनयूएचएम स.मा., अभिषेक सोलेमन एनटीसीपी समन्वयक, द्वारा निःशुल्क शिविर का उदघाटन किया गया। इस अवसर पर डाॅ. सन्दीप शर्मा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी एवं डाॅ. रेखा शर्मा स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं विनोद शर्मा पब्लिक हैल्थ मैनेजर आदि उपस्थित रहें।
शिविर में 30 वर्ष से उपर के प्रत्येक मरीज का डायबिटिज एवं हाईपरटेंशन की लैब टेक्नीषियन द्वारा 267 मरीजों की जांच कर विशेषज्ञों द्वारा उचित परामर्श देकर दवाईयां वितरित की गयी ।
लायन्स क्लब एवं यूपीएचसी बजरिया के तत्वाधान में बाल दिवस पर मर्सी रिहेबीलेटेशन संस्थान के बच्चों को बुलाकर संस्थान पर बाल दिवस मनाया गया। जिसमें लायन्स क्लब के अध्यक्ष बृजेश शुक्ला, अखिल झण्डे वाला हनुमान शर्मा, एवं नितीन आदि द्वारा संस्थान के सभी बच्चों को फल एवं खिलौने लायन्स क्लब की ओर से वितरित किये गये।
इस अवसर पर मनोज गुप्ता खण्ड कार्यक्रम प्रबन्धक, अरविन्द गुप्ता मेल नर्स -ाा एवं समस्त नर्सिंग स्टाॅफ मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
