चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिले के सामान्य अस्पताल सवाई माधोपुर, उप जिला अस्पताल, अर्बन पीएचसी, समस्त पीएचसी, सीएचसी पर एनसीडी प्रकोष्ठ द्वारा मधुमेह व ब्लड प्रेशर के नि:शुल्क शिविरों का आयोजन किया गया। साथ ही जिला मुख्यालय पर जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों व एएनएमटीसी की छात्राओं ने भाग लिया।
रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएमएचओ डाॅ. डी. आर. यादव, एनटीसीपी प्रकोष्ठ से सोलोमन, राजीव सेन, डेंटल हाइजीनिस्ट चंद्रमोहन, जिला आईईसी समन्वयक प्रियंका दीक्षित मौजूद रहे। एएनएमटीसी की छात्राओं को डिस्ट्रिक्ट काॅर्डिनेटर मनोज जांगिड को मधुमेह दिवस व मधुमेह के बारे में जानकारी दी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
