Sunday , 8 March 2026
Breaking News

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर रणथंभौर कॉलेज आफ नर्सिंग सवाई माधोपुर में जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मानसिक स्वास्थ्य विषय पर प्रदर्शनी लगाई गई एवं सप्ताह भर से नगर परिषद के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक से जागरूकता फैलाने वाली टीमों को द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता समिति सचिव श्वेता गुप्ता द्वारा उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया के दुरुपयोग, मोबाइल के दुरुपयोग, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि पर अपना समय बर्बाद ना करने की सलाह दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीएमएचओ डॉ. धर्मसिंह मीणा द्वारा सभी छात्रों से मानसिक स्वास्थ्य के बारे में अपने जीवन में सभी को स्वास्थ्य शिक्षा देने के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

 

World Mental Health Day programe organized in sawai madhopur

 

यश फाउंडेशन से सीमा अरोड़ा द्वारा मंदबुद्धि बच्चों के साथ हमें कैसा व्यवहार करना चाहिए उसके प्रति अवगत कराया। डॉक्टर गौरव चंद्रवंशी द्वारा सभी बच्चों को प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमें सही उत्तर देने वाले छात्रों को इनाम देकर पुरस्कृत किया गया। राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय सवाई माधोपुर के प्राचार्य डॉक्टर सैयद बलीग अहमद द्वारा संबोधित करते हुए मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई एवं सभी को तनाव मुक्त रहने के बारे में जागरूक किया गया। समाज के अंदर अगर कोई व्यक्ति मानसिक रोग से पीड़ित पाया जाए तो उसे मानसिक रोग विशेषज्ञ के पास जाने की सलाह देने के प्रति जागरूकता लाई गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !