सवाई माधोपुर: विश्व रेडियोग्राफी दिवस पर शुक्रवार को सामान्य चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट व रेडियोग्राफर्स का सम्मान किया गया। जन औषधि केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पीएमओ डॉ. अमित कुमार गोयल ने अस्पताल में कार्यरत रेडियोग्राफर का सम्मान किया।
जिसमें डॉ. एसएन अग्रवाल व डॉ. ललित शर्मा सहित रेडियोग्राफर नवरत्न खंडेलवाल, जितेंद्र मीना, मनोज गुप्ता, अनुज जिन्दल, विजयलक्ष्मी जैन, आदित्य गौतम, हेमेंद्र गर्ग, कमलेश जैन, कविता चौधरी, आदित्य खंडेलवाल, मनोज मीना, मोहम्मद अशरफ, ब्रजकिशोर चौधरी, रमाकान्त शर्मा, उस्मान खान आदि को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस मौके पर केंद्र संचालक चंदू शर्मा ने रोग निदान में रेडियोग्राफी की भूमिका पर प्रकाश डाला और आपातकालीन व दीर्घकालीन उपचार में विकिरण तकनीक की उपयोगिता बताई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
