Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कस्बे की मुख्य सड़क खड्डों में हुई तब्दील

(मलारना चौड़) कस्बे से गुजर रहे लालसोट कोटा मेगा हाईवे पर स्थित लालसोट बाईपास से कस्बे में आने वाली मुख्य सड़क पानी निकासी नहीं होने से टूट कर खड्डों में बदल गई है। इस सड़क पर हर समय गंदा पानी भरा रहता है। वहां से गुजरने वाले पैदल राहगीरों, दुपहिया वाहन चालकों के साथ ही बड़े वाहन चालकों को कस्बे में आने जाने में खासी परेशानी उठानी पड़ती है।

worst condition raod

मोरेल परियोजना चेयरमैन कांजीलाल मीणा ने बताया कि जब से कस्बे में बाईपास रोड़ का निर्माण हुआ है तब से ही कस्बे को आने वाली इस सड़क पर सार्वजनिक निर्माण विभाग ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके चलते सड़क टूटकर गड्ढों में बदल गई है। लोगों को परेशानी का सामना करना करना पड़ रहा है। आए दिन यहां से निकलने वाले दुपहिया वाहन चालक गिरते रहते हैं, जिससे कई बार लोगों को गंभीर चोटें भी आई है। इस विषय में सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी भाडोती हरकेश मीणा से बात करने पर उन्होंने बताया कि इस सड़क की स्वीकृति आ गई है परंतु निर्माण कार्य बरसात के बाद ही हो सकेगा। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से तात्कालिक व्यवस्था करने की मांग की है जिससे वहां हो वहां से निकलना सुगम हो सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !