राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आज बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के सचिव महेन्द्र कुमार ढ़ाबी ने यश दिव्यांग संस्थान सवाई माधोपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थान की स्टॉप की स्थिति, आवासित बालकों को दी जाने वाली सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ड एड बॉक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, स्नानागार, पर्याप्त ओढने-बिछाने की व्यवस्था, आवासित बालकों के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई।

इस दौरान संस्थान में 40 बालक उपस्थित पाए गए। साथ ही मौके पर उपस्थित विकास गुर्जर सुपरवाईजर यश दिव्यांग संस्थान को बालकों के कक्षों में साफ-सफाई रखने, औढने व बिछाने की पर्याप्त व्यवस्था रखने के संबंध में निर्देश प्रदान किये। संस्था में प्रतिमाह बालकों के स्वास्थ्य जांच हेतु डॉक्टर की विजिट, संस्था में प्राथमिक उपचार किट, रसोई में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनदान, संस्था के परिसर को सर्दियों में गर्म एवं गर्मियों में ठण्डा रखने की व्यवस्था आदि के संबंध में निर्देश प्रदान किये।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया