Thursday , 23 July 2026
Breaking News

योग सेवा दल समिति ने बदलेगा सवाई माधोपुर अभियान के तहत किया श्रमदान

आज रविवार को योग सेवा दल समिति सवाई माधोपुर ग्रुप के द्वारा गांव जटवाड़ा कलां माता जी के मंदिर के पास युवाओं की टोली ने श्रमदान किया। योग प्रचारक राजेश सैनी ने बताया कि आज योग सेवा दल ग्रुप के माध्यम से लोग जागरूक हो रहे हैं और ग्रुप की ओर से जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला की मुहिम बदलेगा सवाई माधोपुर अभियान के तहत जिला मुख्यालय स्थित सामाजिक वानिकी वन क्षेत्र में भी प्लास्टिक पॉलिथीन को एकत्रित कर नष्ट किया।

 

 

Yog Seva Dal samiti did cleanliness under badlega sawai Madhopur abhiyan

 

साथ ही जटवाड़ा कला गांव में माताजी मंदिर के पास सतपाल महाराज के आश्रम परिसर में प्लास्टिक पॉलिथीन को झाड़ियों में से हटाकर नष्ट किया। वहां पर ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ बनाने के लिए भी आग्रह किया। प्रत्येक रविवार को यह मिशन चलाने के लिए सदस्य सावन सैनी ने कहा कि हम योग सेवा दल ग्रुप के द्वारा किए जा रहे सामाजिक जन सरोकार कार्यक्रमों की सराहना करते हैं। साथ ही हम इस ग्रुप के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे और अपने आसपास सफाई बनाए रखेंगे। आज भी 2 घंटे श्रमदान कर साफ-सफाई की। इस अवसर पर योगहंस सैनी, युवराज सैनी, विजेंद्र, अकिंत मीणा सहित कई युवा मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !