Sunday , 8 March 2026
Breaking News

यूपी के रूझानों में फिर से योगी सरकार, शानदार जीत की ओर बढ़ रही बीजेपी

Assembly ElectionResults 2022:- उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू कर दी गई है। रुझानों में तेजी से तस्वीरें बदलती हुई दिख रही है। उत्तर प्रदेश,  पंजाब, गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर राज्यों में नतीजों के कारण सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश में रूझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी शानदार जीत की ओर लगातार बढ़ रही है। लखनऊ की 9 में से 6 सीटों से भाजपा आगे चल रही है। योगी सरकार छोड़ने वाले तीनों मंत्री पीछे चल रहे है।  गोरखपुर सदर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12000 वोटों से आगे चल रहे है। सिराथू से केशव प्रसाद मौर्य आगे चल रहे है। करहल सीट से अखिलेश यादव आगे चल रहे है।

 

 

यूपी में बीजेपी की एक बार फिर बल्ले – बल्ले:-

उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बहुमत मिल गया है। रुझानों में भाजपा 250 से पार चली गई है वही सपा की साइकिल अभी 90 के आंकड़े से भी पीछे है। अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो यूपी में पहली बार होगा जब कोई पार्टी लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी।

 

 

Yogi government again in the trends of UP, BJP moving towards a landslide victory in uttarpradesh election 2022

 

 

पंजाब में चल रही झाडू:-

 
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी पंजाब को बहुमत मिल गया है। अभी तक पार्टी 79 सीटों से आगे चल रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अब दोनों ही सीटों पर पीछे चल रहे हैं। चन्नी ने इस बार चमकौर साहिब, भदौर सीट से चुनाव लड़ा था वहीं नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं।

 

 

उत्तराखंड में भाजपा को मिल रहा बहुमत:-

उत्तराखंड की लालकुआं सीट कांग्रेस हरीश रावत पीछे चल रहे हैं, जबकि यहां पर भाजपा  को बहुमत मिल रहा है। उत्तराखंड में भाजपा 38, कांग्रेस को 21 और अन्य को 5 सीटों पर बढ़त मिल गई है।

 

 

गोवा में भाजपा आगे निकली:-

गोवा के नंबर एक बार फिर बदलना शुरू हो गए हैं, अब बीजेपी 18 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस को 17 सीटों पर बढ़त बनी हुई है।

 

 

मणिपुर में भी भाजपा आगे:-

मणिपुर में शुरुआती रुझानों में भाजपा 25 सीटों पर व कांग्रेस 13 सीटों पर आगे चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा और सीओवीआईडी ​​​​-19 प्रोटोकॉल के सख्त पालन के बीच मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। जनता दल (यूनाइटेड) तीन सीटों पर और नेशनल पीपुल्स पार्टी दो सीटों पर आगे चल रही थी.

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !