कोटा: कोटा शहर की रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने मानसिक तनाव में आकर सु*साइड कर लिया है। युवक ने बीते सोमवार को कमरे में फां*सी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

प्रारंभिक तौर पर जॉब छोड़ने के बाद युवक के पारिवारिक कारणों के चलते डिप्रेशन में होने की जानकारी सामने आई है। सचिन महात्मा गांधी कॉलोनी में रहता था। सचिन दो भाइयों में सबसे बड़ा भाई था। सचिन पहले प्राइवेट जॉब करता था। एक-दो महीने पहले उसने जॉब भी छोड़ दी थी। जिसके बाद वो घर की दुकान संभालता था। उसके डेढ़ साल का बेटा व 9 महीने की बेटी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया