राजस्थान के जालोर जिले में दलित छात्र इंद्र मेघवाल को निजी शिक्षण संस्था के प्रधान द्वारा मटके से पानी पीने के कारण बेरहमी से मारा – पीटा गया। जिसके चलते 9 वर्षीय छात्र की मृत्यु हो गई। जिससे सभी समाज में आक्रोश है। इस मामले को लेकर कल मंगलवार को सवाई माधोपुर में युवा आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार करने को लेकर 15 अगस्त सोमवार को महावीर पार्क में बैठक आयोजित हुई। जिसमें विशाल युवा आक्रोश रैली की रूपरेखा तैयार की गई। 16 अगस्त मंगलवार को महावीर पार्क में सुबह 10:00 बजे विशाल संख्या में लोग शामिल होंगे।

रैली मुख्य बाजार से होकर अंबेडकर सर्किल पर खत्म होगी। सामाजिक कार्यकर्ता मनराज लालावत, अजय पेडवाल, अनिल गुणसारिया, जितेंद्र बैरवा, मोनू आकोदिया एवं पुष्पेंद्र आजाद ने बताया कि जालोर जिले की घटना बहुत निंदनीय है। आक्रोश रैली के बाद ज्ञापन के माध्यम से मृतक बालक इंद्र मेघवाल के परिवार को 50 लाख की सहायता राशि एवं एक सरकारी नौकरी देने की मांग की जाएगी। इसके लिए युवाओं ने आक्रोश रैली में सभी जन संगठन, सामाजिक संगठन, छात्र युवा संगठन, शिक्षक एवं महिला संगठनों को आमंत्रित किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया