Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सोशल साइट्स पर नकली पिस्टल का वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

मानटाउन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर नकली पिस्टल का वीडियो वायरल करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी विष्णु चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशानुसार, राकेश कुमार राजौरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर, पुलिस उपाधीक्षक वृत्त शहर सवाई माधोपुर राजवीर सिंह के सुपरविजन में सोशियल साईट्स पर युवक द्वारा पिस्टल दिखाते हुए वायरल वीडियो को ट्रैस आऊट करने के संबंध में थाना मानटाउन से एसएचओ जगदीश भारद्वाज उप निरीक्षक के नेतृत्व में शैतानसिंह कांस्टेबल और महेन्द्र सिंह कांस्टेबल के टीम का गठन किया गया था।

 

Youth arrested for making fake pistol video viral on social sites in sawai madhopur

 

जिनके द्वारा सोशल साइट्स पर पिस्टल हथियार दिखाते हुए वीडियो वायरल करने वाले युवक को तलाश किया तो ठींगला चौराहे पर एक शख्स  वायरल वीडियो के हुलिया जैसा मौजुद मिला जिसको पकड़कर तलाशी ली गई तो उसके पास एक पिस्टल नुमा लाइटर मिला जिससे उसका नाम पता पुछा तो अपना नाम विष्णु चौधरी पुत्र रामचरण निवासी ठींगला का होना बताया। पुलिस ने युवक से पिस्टलनुमा लाइटर वीडियो सोशल साइट्स पर डालने का कारण पुछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। आरोपी विष्णु चौधरी का हथियार नुमा लाइटर अपने पास रखना और वीडियो वायरल करना व लोगों में भय व्याप्त करने पर आरोपी को गैरसायल के अन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी मे संज्ञेय अपराध की परिकल्पना में हस्वकायदा गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !